मारगोमुंडा: सीएसपी संचालक लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश
सीएसपी संचालक मो. कलीम अंसारी से 28 अगस्त को हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में चमरबीघा निवासी नसिद अंसारी (24) और मुरलीपहाड़ी निवासी नवाब अंसारी (20) शामिल हैं। शनिवार को मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद व थाना प्रभारी शशि कपूर ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महुआटांड़-कानो नदी