जमुई: देव पुष्पा क्लीनिक के समीप ई- रिक्शा बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के देव पुष्पा क्लीनिक के समीप ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल बाइक सवार की पहचान मटिया निवासी नरेश पासवान व उदय पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सभी सिकंदरा से लौट रहा था तभी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।