जमुई: नवडीहा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो बच्ची को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 खैरा प्रखंड के नवडीहा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर कर रही दो बच्ची को टक्कर मार दिया,जिसमें दोनों घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल बच्ची की पहचान नवडीहा निवासी मुन्ना मांझी की 5 वर्षीय पुत्री रब कुमारी तथा 6 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है की दोनों बच्ची अपनी दादी बुधनी देवी के साथ खेत देखने आई थी