रॉबर्ट्सगंज: नगवां क्षेत्र में कर्मनाशा नदी पर बन रहे पुल का सदर विधायक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सोनभद्र में सदर विधायक भूपेश चौबे ने नगवां क्षेत्र के सेमरिया-नल राजा मार्ग पर कर्मनाशा नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए,विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है ।