नागौद: नागौद में पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी, राजस्व कार्य ठप
Nagod, Satna | Aug 6, 2026 म.प्र.पटवारी संघ की तहसील इकाई नागौद के आह्वान पर पटवारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं। संघ का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए यह आंदोलन शुरू किया गया है और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। पटवारी संघ कैडर रिव्यू एवं पदोन्नति व अन्य मांगो को लेकर धरने बैठे है।