सिद्धमुख: तारानगर में युवा नेता अलबेला खान ने भाईचारे की मिसाल पेश, मुस्लिम परिवार ने पदयात्रियों के लिए निशुल्क भंडारा लगाया
Sidhmukh, Churu | Oct 20, 2026 तारानगर कस्बे के सात्यूं सर्किल स्थित मां जालपा देवी कॉलेज के पास समाजसेवी अलबेला खान व उनके परिवार ने सालासर पदयात्रियों के लिए हर साल की भांति इस वर्ष भी निशुल्क भंडारा लगाया है, 24 घंटे खाना, नाश्ता, चाय-पानी व ठहरने की व्यवस्था है। खास बात है कि परिवार के सदस्य ही खुद सेवा कर रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष जसवंत स्वामी, नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल मोजूद रहे।