कैराना: तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Kairana, Shamli | Jul 22, 2024 सोमवार को तहसील सभागार में डीएम रवींद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी रामसेवक गौतम भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। मौके पर जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, पेंशन, पीएम आवास योजना में मकान बनवाने आदि से संबंधित कुल 37 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से 3 का निस्तारण कर दिया गया।