कुरूद: बुजुर्ग की हत्या मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया, एक अन्य फरार युवक की तलाश में जुटी पुलिस
बुजुर्ग की हत्या के मामले में दूसरा युवक भी पकड़ा गया है जो कि नाबालिग बताया जा रहा है जबकि मामले का एक अन्य आरोपी फरार है आपको बता दे कि दो दिन पहले भखारा निवासी बुजुर्ग अन्नू निर्मलकर की तीन युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी हालांकि घटना के बाद एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है जबकि दूसरा युवक भी शुक्रवार को पुलिस पकड़ में आ गया