मंझनपुर: सतर्क करारी पुलिस की बड़ी कामयाबी, म्योहर से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
कौशाम्बी एसपी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत थाना करारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई और सतत प्रयासों के चलते पुलिस ने गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। करारी थाना क्षेत्र के ग्राम म्योहर निवासी एक बालक के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।