शिवपुरी नगर: सिंगरौली में लूट के बाद शिवपुरी पुलिस अलर्ट, बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया
सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई लूट की घटना के बाद शिवपुरी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस संबंध में जानकारी आज शनिवार शाम 4 बजे आयोजित प्रेस नोट के माध्यम से मीडिया को दी गई।