नरवर: कृषि विभाग ने किसान कल्याण रथ को दिखाई हरी झंडी, बैनर से मंत्री व सांसद का फोटो गायब होने पर जताई नाराज़गी
कृषि विभाग कार्यालय नरवर में किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि जागरूकता रथ का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. इमरतसिंह कुशवाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रथ आगामी 10 दिनों तक क्षेत्र की लगभग 30 पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को खरीफ सीजन की तिलहनी एवं दलहनी फसलों के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। कृषि विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के दौरान किसान