मानपुर: बांधवगढ़ मे सफारी नियमों के उल्लंघन पर जांच शुरू, गाइड-चालकों पर होगी कार्रवाई; मोबाइल उपयोग-मनमानी की शिकायतें
Manpur, Umaria | Jun 4, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे सफारी के दौरान मोबाइल के उपयोग,मनमानी और जंगल मे वाहन रोकने की शिकायतो के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।ताला पर्यटन गेट पर पर्यटक वाहनों, चालकों और पर्यटन गाइडों का सघन निरीक्षण किया गया।यह अभियान पर्यटन गतिविधियों में अनुशासन, पारदर्शिता और वन्यजीव संरक्षण संबंधी नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।