बेलागंज: अवैध संबंध के आरोप में बवाल, गोतनी ने महिला को ईंट-पत्थर से किया घायल
Belaganj, Gaya | Apr 9, 2026 गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ओला प्रतापपुर गांव में घरेलू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला को उसकी ही गोतनी ने ईंट-पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान गुलाबी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद उनके पुत्र ने उन्हें तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है