भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के साइकिल ट्रैक पर गूंजी नारी शक्ति की रफ्तार, अस्मिता लीग में 100 से अधिक नारी शक्ति ने लिया भाग
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को अजमेर रोड स्थित साइकिल ट्रैक पर पहली बार "अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग-2026" का आयोजन किया गया। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया, फिट इंडिया, राजस्थान साइक्लिंग एवं भीलवाड़ा साइकिल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 100 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।