भरतपुर: रूपवास में 12% आरक्षण और छात्रावास की मांग पर धरना दूसरे दिन भी जारी
रूपवास में कुशवाहा, सैनी, शाक्य और मौर्य समाज का 12 प्रतिशत आरक्षण और छात्रावास निर्माण की मांग पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले समाज के लोग एसडीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे 15 साल से आरक्षण की मांग कर रहे हैं।