अमावस्या मेले पर बस स्टैंड कर्वी में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
चित्रकूट, कर्वी। अमावस्या मेले के पावन अवसर पर बस स्टैंड कर्वी, चित्रकूट में विनोद केसरवानी (प्रिंस मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर) की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में अमावस्या मेले में आए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पूड़ी, सब्जी, दम आलू और रायता सहित स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की।
इस अवसर पर शानू गुप्ता (वी वाटर पार्क, कर्वी चित्रकूट) भी उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहयोग जारी रहेगा।
भंडारा श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के वातावरण में संपन्न हुआ।