करनैलगंज: कुंदरखी बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के कर्मचारी के आत्महत्या के मामले में दर्ज की गई FIR
कुंदुरखी बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल पर कार्यरत फिटर गजेंद्र सिंह ने मिल प्रबंधन पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 29 नवंबर को 250 नींद की गोलियां खा ली थी, जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। रविवार 12 बजे मोतीगंज SO ने बताया कि बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड शाखा प्रमुख पीएन सिंह, एचआर मैनेजर कमलेश कुमार और राजू सिंह के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।