मंडी: लोकसभा चुनावों में प्रदेश की 4 सीटों को बहुमत से जीतेगी भाजपा-जायराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री
Mandi, Mandi | Mar 10, 2024 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुटकर में भारतीय जनता पार्टी के मंडी संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय का शुभारंभ रविवार को किया। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी हिमाचल की चारों सीटें भारी मतों से जीतेगी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।