परिहार: पिलर स्तंभ संख्या 305/04 के समीप 570 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार, चार बाइक भी जब्त
पिलर स्तंभ संख्या 305/04 के समीप 570 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार, चार बाइक भी जब्त। एस एस बी ने अलग-अलग कार्रवाई में 570 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर जवानों को चकमा देकर नेपाल की सीमा में भाग निकला। एस एस बी ने इन चारों की बाइक भी जप्त कर ली है।