परिहार: गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नोनाही गांव स्थित एक बंसवारी से 450 बोतल नेपाली सौंफी शराब जप्त किया है
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नोनाही गांव स्थित एक बंसवारी से 450 बोतल नेपाली सौंफी शराब जप्त किया है। हालांकि इस दौरान तस्कर भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रवाह चौक पर गस्त कर रही थी।