परिहार: मुजौलिया में बिना आदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने पर बथुआरा पंचायत के मुखिया समेत अन्य पर केस दर्ज
मुजौलिया में बिना आदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने पर बथुआरा पंचायत के मुखिया समेत अन्य पर केस। दर्ज सल्हेश भगवान की पूजा में बिना इजाजत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराना बथुआरा पंचायत के मुखिया धनेश्वर पासवान को भारी पड़ गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह उड़न दस्ता पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।