परिहार: एमडीएम संचालन की रिपोर्ट नही देने के मामले में परिहार के बीआरपी का वेतन बन्द
एमडीएम संचालन की रिपोर्ट नही देने के मामले में परिहार के बीआरपी का वेतन बन्द। एमडीएम संचालन से संबंधित IVRS पर प्रतिदिन रिपोर्ट नही देने पर एचएम के बाद अब बीआरपी पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को डीपीओ एमडीएम ने बताया कि IVRS का उत्तर नही देने के मामले को गम्भीरता से लिया जा रहा है। एचएम के साथ बीआरपी का वेतन बन्द कर जवाब-तलब किया गया है।