परिहार: बेला थाना में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में दर्ज केस के आरोपी ने फंसाने का लगाया आरोप
बेला थाना में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में दर्ज केस के आरोपी ने फंसाने का लगाया आरोप। गौरतलब है कि मुजौलिया में बिना अनुमति आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के मामले में दर्ज केस के आरोपी धनहा तिवारी टोल निवासी रामविनय पासवान ने झूठे में फ़साने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने वरीय अधिकारियों को पत्र भेज उक्त मुकदमे से मुक्त करने की मांग की है।