सिरदला: फरका बुजुर्ग में जमीन विवाद पर हुई हिंसक झड़प, 12 लोग हुए घायल
Sirdala, Nawada | Jun 25, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग गांव में गुरुवार को विवादित जमीन की जुताई और कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर चलने से करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।