सदर: महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, जनसुनवाई में 35 मामलों की हुई सुनवाई
गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित जिला कारागार चौकाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों को मिष्ठान, फल एवं खिलौने वितरित किए गए। उन्होंने जेल अधीक्षक को महिला बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए।