आनंदपुरी: आनंदपुरी से बांसवाड़ा के बीच 29 से चलेगी रोडवेज बस, 64 किमी. का होगा एक फेरा और दो दर्जन से अधिक कस्बों में ठहरेगी
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बांसवाड़ा रोडवेज डिपो की ओर से आनंदपुरी से बांसवाड़ा के बीच फिर से नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा आगामी सोमवार यानि 29 जून से प्रारंभ हो जाएगी। इससे छात्रों, छात्रा नौकरीपेशा लोगों में तथा व्यापारियों को राहत मिलेगी।