ऊंचाहार: ऊँचाहार देहात ग्राम पंचायत में अवैध कब्जे के मामले से राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
ऊँचाहार ब्लाक की ऊँचाहार देहात ग्राम पंचायत के प्रधान धनराज यादव ने बुधवार को एसडीएम से शिकायत की थी कि, मास्टरगंज मोहल्ले में राख व मिट्टी डालकर अवैध कब्जा किया जा रहा है।गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को नोटिस दी और अवैध कब्जा कर रहे मो गौस व अन्य के खिलाफ तहरीर देते हुए रकबे को सुरक्षित कराया है