सासाराम: सासाराम के बौलिया स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने पहुंची टीम
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के अनुकूल पाये जाने की जानकारी लेने के लिए गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे राज्य स्तरीय दो सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम सासाराम के बौलिया स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में विधि व्यवस्था उपलब्ध होने की जानकारी ली।