मैनपुरी: बेवर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड के पास स्कूटी सवार दो युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, घायलों को सैफई किया रैफर।
बेवर क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी अनक व रिशव रविवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। जैसे ही रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचे तभी पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी और पिकअप वाला फरार हो गय। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रैफर किया गया वही जिला अस्पताल से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई किया रैफर।