मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर साइकिल सवाल को कार ने मारी टक्कर, साइकिल सवार हुआ घायल।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी रामबरन पुत्र प्यारेलाल रविवार को सुबह साइकिल से सवार होकर बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह स्टेशन रोड पर पहुंचे तभी तेज रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्थानीय लोगो की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।