मैनपुरी: गनेशपुरा मोड़ पर आवारा कुत्ते से टकराई बाइक बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
रविवार को सुबह 10:30 बजे करीब गनेशपुरा मोड़ पर बाइक सवार गुड्डू पुत्र राजू कुमार अपनी बाइक से अजीतगंज किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह गनेशपुरा मोड़ पर पहुंचे तभी उनकी बाइक आवारा कुत्ते से टकरा गई और गुड्डू घायल हो गए। परिजनों द्वारा उनको उपचार के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनका डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।