मैनपुरी: कोतवाली के इटोरा में पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह पत्नी से कहासुनी होने पर 22 वर्षीय पति ललित कुमार पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम इटोरा ने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर का बुरा हाल है।