मैनपुरी: ग्राम लोहव लखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
रविवार को पुरानी रंजिश के चलते घिरोर क्षेत्र के लोहव लखेड़ा में दबंगों ने पीड़ित राम सनेही पुत्र अंतराम के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिससे पीड़ित राम सनेही गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने घायल रामसनेही को उपचार के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार हो रहा है।