उदवंत नगर: कारीसाथ में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, पाटीदारों ने पिता, मां समेत बेटों को लाठी-डंडे से पीटकर किया जख्मी
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत कारीसाथ गांव में जमीन और कमरे के विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पड़ोसियों ने पिता, मां और बेटों को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट में सभी को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्थानीय लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों