बांगरमऊ: नानामऊ तिराहे पर आज एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को सड़क पर पटककर चली गई, ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने बच्ची को उठाया
उन्नाव के बांगरमऊ के नानामऊ तिराहे पर दोपहर गुरुवार के दिन एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को सड़क पर पटक कर वहां से चली गई,ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने बच्ची को फौरन उठाया और उसे बांगरमऊ CHC ले गया जिसके बाद बच्ची को कोतवाली बांगरमऊ ले जाया गया जहां पर महिला सिपाही उसकी देखभाल कर रही है ,पुलिस मां की तलाश में जुटी