काराकाट: सलेमपुर-चिकसिल पथ पर थाना क्षेत्र के दुआरी गांव के पास पुलिस ने 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक बाइक को किया जब्त
सलेमपुर-चिकसिल पथ पर दुआरी गांव के पास पुलिस ने देसी महुआ शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है। थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक शराब कारोबारी बाइक से शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर उसका पीछा करने पर कारोबारी दुआरी गांव के पास बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक को जब्त कर 10 लीटर शराब बरामद किया गया है।