कटनी नगर: ₹20 हजार उधार मांगने पर युवक से मारपीट, स्लीमनाबाद में थाने में रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ख़िरहनी गांव में उधार दिए हुए 20 हजार मांगने पर बबलू कुशवाहा के साथ गांव के ही मुकेश और उसके परिजनों ने मारपीट की है।घायल बबलू का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है बबलू का आरोप है कि वह घटना की शिकायत करने थाने घटना के दिन ही पहुंचा था लेकिन उसकी रिपोर्ट नही लिखी गई।घायल बबलू कुशवाहा ने आज गुरुवार दोपहर 2 बजे घटना की जनकारी दी है।