Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

विधायक प्रतिनिधि ने कही ननि के कर्मचारियों, इंजीनियरों को काट कर फेंकने की बात तो मच गया हंगामा। सभापति ने दिया सदन से बाहर जाने का आदेश तो माफी मांगी👇 बता दें कि सोमवार को नगरनिगम परिषद की बैठक चल रही थी। इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि ने निगम के कर्मचारियों, इंजीनियरों के बारे में आपत्तिजनक शब्द कह डाले। इसके बाद विपक्षी पार्षद धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सभापति ने भी इस बयान पर आपत्ति ली। अंततः विधायक प्रतिनिधि ने अपने शब्द वापस लेते हुए माफी मांगी। कल आयोजित बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो सकी, इसलिए अब 14 अगस्त को फिर से बैठक होगी।

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026

MORE NEWS

मुरैना - नूराबाद में हुआ कावड़ यात्रियों का स्वागत*

कॉंग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना द्वारा आज सुबह से ही अपने निजनिवास पर कावड़ यात्रियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा है !
कॉंग्रेस नेता द्वारा कावड़ यात्रियों को पुष्प माला पहनाकर ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक नमकीन बिस्कुट और व्रत बाले कावड़ियो के लिए फलाहार और पेंठा वितरित किया जा रहा है 
कावड़यात्री भोले बाबा के कन्हैया लोकगीत गाते हुए चल रहे हैं

मुरैना - नूराबाद में हुआ कावड़ यात्रियों का स्वागत* कॉंग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना द्वारा आज सुबह से ही अपने निजनिवास पर कावड़ यात्रियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा है ! कॉंग्रेस नेता द्वारा कावड़ यात्रियों को पुष्प माला पहनाकर ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक नमकीन बिस्कुट और व्रत बाले कावड़ियो के लिए फलाहार और पेंठा वितरित किया जा रहा है कावड़यात्री भोले बाबा के कन्हैया लोकगीत गाते हुए चल रहे हैं

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026

खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन। कृषि मंडी परिसर में की नारेबाजी👇

खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन। कृषि मंडी परिसर में की नारेबाजी👇

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026

किसानों के समर्थन में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ने कृषि उपज मंडी में किया प्रदर्शन कहा कृषि मंत्री के गृह जिले के लोग हो रहे परेशान

तो पूरे प्रदेश के क्या हालत होंगे

किसानों के समर्थन में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ने कृषि उपज मंडी में किया प्रदर्शन कहा कृषि मंत्री के गृह जिले के लोग हो रहे परेशान तो पूरे प्रदेश के क्या हालत होंगे

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026

बैरियर चौराहे पर खड़े युवक की बाइक में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, परिजनों ने पूर्व विधायक के भतीजे पर लगाए आरोप

मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरियर चौराहे के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार काले रंग की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जौरा तहसील के मानपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सनी पुत्र राजवीर जाटव घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सनी रविवार रात गांव की ओर जा रही कांवड़ यात्रा के साथ चल रहा था। कांवड़ से आगे निकलने के बाद वह बैरियर चौराहे के पास अपनी बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान करीब रात 2 बजे तेज रफ्तार काले रंग की कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सनी घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने में रखवा दिया और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, घायल की मां ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना में शामिल कार पूर्व विधायक के भाई की है और हादसे के समय उनका भतीजा कार चला रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया।
हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की भूमिका तथा परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#मुरैना #morena #mla #विधायक

बैरियर चौराहे पर खड़े युवक की बाइक में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, परिजनों ने पूर्व विधायक के भतीजे पर लगाए आरोप मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरियर चौराहे के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार काले रंग की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जौरा तहसील के मानपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सनी पुत्र राजवीर जाटव घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सनी रविवार रात गांव की ओर जा रही कांवड़ यात्रा के साथ चल रहा था। कांवड़ से आगे निकलने के बाद वह बैरियर चौराहे के पास अपनी बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान करीब रात 2 बजे तेज रफ्तार काले रंग की कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सनी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने में रखवा दिया और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घायल की मां ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना में शामिल कार पूर्व विधायक के भाई की है और हादसे के समय उनका भतीजा कार चला रहा था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की भूमिका तथा परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #मुरैना #morena #mla #विधायक

Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026