कासगंज: कासगंज बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित, अध्यक्ष बने बॉबी शर्मा और महासचिव बने दुष्यंत गौतम
कासगंज बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इसमें अधिवक्ता बॉबी शर्मा अध्यक्ष और दुष्यंत गौतम महासचिव चुने गए हैं। बॉबी शर्मा ने 87 मतों से जीत हासिल की, जबकि दुष्यंत गौतम 90 मतों से विजयी रहे। इस प्रक्रिया में कुल 384 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।