बल्देवगढ़: तालमऊ के पास सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, बल्देवगढ़ CHC से जिला अस्पताल रेफर
बल्देवगढ़ बुडेरा मार्ग तालमऊ के पास सड़क हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं घायल सुरेंद्र रजक निवासी ग्राम दरगुवां की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।