बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ मुख्य बाजार में बायपास सुविधा के अभाव में 2 घंटे तक लगा रहा जाम, आवागमन हुआ प्रभावित
बलदेवगढ़ नगर में बाईपास सुविधा के अभाव में मुख्य बाजार में 2 घंटे जाम लगा रहा।जिसमें कई आपातकालीन वाहन भी जाम में फंसे रहे।देखा जा रहा है कि,बाईपास सुविधा न होने के कारण नगर में जगह जगह जाम की स्थिति बन जाती है।आज शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पुलिस के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।