बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ मां विंध्यवासिनी मंदिर में जवारे विसर्जन करने श्रद्धालुओं की देखी गई भीड़, पुलिस बल किया गया तैनात
बल्देवगढ़ मां विंध्यवासिनी मंदिर में जवारे विसर्जन करने श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।जहां पर पुलिस बल तैनात किया गया। चैत्र नवदुर्गा नवमी पर आज बल्देवगढ़ क्षेत्र से एवं दूर-दूर से अधिक संख्या में श्रद्धालु जवारे विसर्जन करने पहुंचे। जहां पर पूजा अर्चना के साथ जवारे विसर्जित किए गए। इस अवसर पर बल्देवगढ़ पुलिस थाना से अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।