कहरा: ट्रक लूटकांड के दौरान हुई हत्या मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन,कांड में शामिल गिरफ्तार अपराधियो के साथSPकिया प्रेसवार्ता
बीते रविवार को शर्मा चौक के पास ट्रक लूट के दौरान ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उसी दौरान भाग रहे ट्रक से एक अपराधी की मौत हो गई थी। इस घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों को सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।