कहरा: महिषी थाना के झाड़ा गांव में पुराने केस को हटाने से किया मना तो हुई मारपीट, दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
महिषी थाना के झाड़ा गांव वार्ड-5 में पूर्व में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में केस दर्ज हुआ था। उसी केस को हटाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। जब केस हटाने से मना किया तो उसके साथ में मारपीट हो गई। मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गए, जिसे इलाज के लिए महिषी PHC से सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया है।