शामली: शामली के थाना आदर्श मंडी के बाहर सरकारी पुलिस वाहन को धक्का मारते लोगों का वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Jul 10, 2026 शुक्रवार की दोपहर शामली के थाना आदर्श मंडी के बाहर की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में थाने के बाहर कुछ लोग सरकारी पुलिस वाहन को धक्का मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि संबंधित सरकारी वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे तत्काल सड़क से हटाया गया और आवश्यक तकनीकी कार्यवाही की जा रही है।