मुगलसराय: कैली रोड तारापुर क्रासिंग के पास चाय विक्रेता वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अलीनगर थाना क्षेत्र के रुप्पीपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी रामप्रसाद प्रजापति शनिवार की भोर में तारापुर रेलवे फाटक के पास चाय की दुकान खोलने के लिए गए थे। वहां पहले से बैठे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर लेजाया गया यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।