छतरपुर: गढ़ीमलहरा पुलिस ने कलानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी हर्ष विश्वकर्मा को किया गिरफ्तार
छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में हुए हत्या कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्ष विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश कुशवाहा की मौत के मामले में पहले ही 3 आरोपियों को पेश किया जा चुका था, वहीं अब कुल 5 आरोपियों को न्यायालय में गुरुवार शाम 4 बजे पेश किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।