मंडी: बिना अनुमति मंडी में पोस्टर लगाए तो होगा जुर्माना,नगर निगम मण्डी के आयुक्त एचएस राणा ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 4, 2024 मंडी शहर में जगह जगह लगे पोस्टर छोटी काशी की सुदंरता पर दाग लगा रहे हैं। जिला में निगम की दीवारों पर पब्लिसिटी के लिए बिना नगर निगम की अनुमति के सैकड़ों के हिसाब से पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। बिना निगम की अनुमति के शहर में पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ अब निगम सख्त हो गई है। निगम ने ऐसी कंपनी, रेस्टोरेंट, ट्यूशन सेंटर को आदेश जारी किए हैं।