मंडी: मंडी के सन्याड-कैहनवाल सड़क मार्ग के साथ पार्क की गई कार हुई चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज- ASP मंडी सागर चंद्र
Mandi, Mandi | Feb 4, 2024 मामले में पुलिस से रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अरूण कुमार ने अपनी मारूति-800 कार नंबर एचपी-33ए-3704 मंडी के सन्याड-कैहनवाल सड़क मार्ग के साथ पार्क की हुई थी। जब शिकायतकर्ता अगले दिन अपनी कार के पास आया तो मौके पर उसकी कार मौजूद नहीं थी। शिकायतकर्ता अनुसार कोई अज्ञात आरोपी उसकी कार को चुरा कर ले गया है। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।