मंडी: बारिश और बर्फबारी के चलते मंडी जिला में 51 संपर्क मार्ग बाधित, 28 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप्प- मदन कुमार इंडिया मंडी
Mandi, Mandi | Feb 4, 2024 एडीएम मंडी मदन कुमार ने रविवार को बताया कि मंडी जिला में लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, उन्होंने कहा कि बारिश व बर्फबारी के चलते 51 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, और 28 विद्युत ट्रांसफार्मर भी ठप्प पड़े हैं, इसीके साथ 33 पेयजल स्कीमें में भी बाधित हुई है, जिनकी बहाली का कार्य लगातार जारी है।